इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभी हाल ही ऐसी खबरें आ रही थी कि बिपाशा प्रेग्नेंट है। करीना कपूर के बाद अब वह भी मां बनने वाली है। अापको बता दें कि बिपाशा अौर करण की शादी इसी साल अप्रैल में हुई है।
दरअसल सूत्रों से पता चला है कि बिपाशा आजकल बार-बार डॉक्टर के पास जा रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। अब बिपाशा ने खुद सामने आकर इस सच्चाई के बारे में सबको बता दिया है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को सिर्फ एक अफवाह बताया है।
उन्होंने कहा है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये बयान बिपाशा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिया है।उन्होंने काफी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘मेरी लोगों से अपील है वो हमारी जिंदगी से जुड़े इस बड़े फैसले को सिर्फ हम पर छोड़ दें।’ उन्होंने आगे कहा कि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। पता नहीं कौन ये अफवाह उड़ा रहा है।
दरअसल, करण हाल ही में बिपाशा को एक लेडी डॉक्टर के पास ले गए थे। वो काफी समय से क्लिनिक के चक्कर लगाती भी देखी गई थीं। इसी वजह से मीडिया में ये खबर फैल गई कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं।




























