ईद पर इंडिया में रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म ‘Bin Roye’

पाकिस्तान की रोमांटिक फिल्म ‘बिन रोए’ इस ईद पर भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। ये फिल्म 18 जुलाई को इंडिया में रिलीज हो जायेगी।

ये फिल्म  मोमिना और शहजाद कश्मीरी के निर्देशन में बनी हैं। और इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, हुमायूँ सईद, अर्मीना राना खान और आदिल हुसैन किरदार निभा रहे है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं।  वे राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।  इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

bin roye 2

Bin Roye