Prince Narula बने ‘Bigg Boss’ सीजन 9 के विजेता
बता दें कि 23 जनवरी शनिवार की रात टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” के सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमे कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला विनर बने। वही ऋषभ सिन्हा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बिग बॉस ग्रैंड फिनाले का इवेंट लोनावाला में हुआ। बता दें कि प्रिंस और ऋषभ के अलावा मंदाना करीमी और रोशेल मारिया राव भी फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन इन सबको पछाड़ते हुए प्रिंस शो के विजेता बने।
आपको बता दें कि बिग बॉस ९ से पहले टीवी शो ‘रोडीज X2’ और ‘स्प्लिट्स विला 8’ के विनर रह चुके हैं। 2014 में प्रिंस ने मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें में सेकंड रनर अप रहे थे।
प्रिंस बिग बॉस के घर में युविका और नोरा फतेही के साथ लव अफेयर्स के करण भी सुर्ख़ियों में बने रहे। मंदना करीमी दूसरी रनर अप रही।





















