खबर है कि “बिग बॉस 9” के घर में जल्द ही एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। और पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए साहिल खान का नाम चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि साहिल खान वही अभिनेता हैं जिनका नाम जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा श्रॉफ का नाम जुड़ा था।
ये वही साहिल खान हैं जिन्होंने रामा में अभिनय किया था। साहिल खान जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा श्रॉफ के साथ अपने अफेयर की खबरों के वजह से खूब सुर्ख़ियों में रहे थे।
आपको बता दें कि आयशा श्रॉफ और साहिल ने मिलकर एक प्रॉडक्शन हाउस खोला था जिसका नाम कर्मा प्रोडक्शन था। दोनों ने साथ काम किया लेकिन बाद में पैसों को लेकर इनके बीच विवाद हो गया।


























