कल मशहूर टीवी शो “बिग बॉस” सीजन 9 में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म “दिलवाले” के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो में पहुंचे।
इस दौरान वरुण धवन और कृति सेनन बिग बॉस के घर के अंदर भी गए और घर के कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती कि और अपनी फिल्म के गानो पर डांस भी किया।
बता दें कि अभी इस हफ्ते के नॉमिनेशन राउंड में कल घर से कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ लेकिन आपको बता दें कि आज शो से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा।
और आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले घर से अचानक बेघर हुए कंटेस्टेंट कीथ की कल घर में दुबारा से वापसी हो गयी है। कीथ को देखकर घर की कंटेस्टेंट और उनकी गर्लफ्रेंड रोशेल बहुत खुश हुई।
खबर है कि अब कृति और वरुण धवन के बाद फिल्म दिलवाले के स्टार शाहरुख खान भी बिग बॉस के घर में आएंगे। और सलमान के साथ अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करेंगे।
फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है और शाहरुख खान, कृति सेनन, वरुण धवन और काजोल मुख्य किरदार में है। फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में धूम मचने के लिए तैयार है।




























