टेलीविज़न का सबसे मशहूर कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो “Bigg Boss 9: Double Trouble” अगले माह अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने जा रहा है। जीहाँ अभी हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान ने शो के अपने नए प्रोमो में शो के प्रीमियर की डेट का एलान कर दिया।
बता दें कि शो 11 अक्टूबर (रविवार) से टीवी के पॉपुलर कलर्स चैनल पर शुरू हो जाएगा। 11 तारीख को शो का फर्स्ट प्रीमियर रात 9 बजे ही प्रसारित होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बार शो के प्रसारण का टाइम में बदलाव किया गया है।
हर बार शो टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होता था लेकिन इस बार शो के प्रसारण का टाइम 9 बजे की जगह रात 10:30 से 11:30 तक कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले के सीजन में भी शो में कुछ विवादित और लड़ाई झगडे मुद्दो की वजह से शो का टाइम बदलने की मांग की गयी थी।
Click Here To Watch The Final Contestants List Of ‘Big Boss Double Trouble’























