बिग बॉस सीजन 9 के घर में इस हफ्ते के एलिमिनेशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले अभिनेता वशिस्ट घर से बेघर हो गए। बता दें कि इस हफ्ते एलिमिनेशन राउंड में घर से बाहर होने के लिए रोशेल, दिगांग्ना, अमन वर्मा, ऋषभ, रिमी सेन और प्रिंस नॉमिनेटेड हुए थे।
बता दें कि कल शो में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान, डेज़ी शाह और अभिनेता शरमन जोशी, कारन सिंह ग्रोवर अपनी फिल्म “हेट स्टोरी 3” के प्रमोशन के लिए पहुंचे। उनकी ये फिल्म 4 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



























