बता दें कि अभी हाल ही में फैशन डिज़ाइनर कवलजीत सिंह की “बिग बॉस 9” के घर में थर्ड वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। और अब बिग बॉस के घर में चौथी वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है।
हम आपको बता दें कि आज बिग बॉस में ‘बिग ब्रदर’ ऑस्ट्रेलिया से चर्चा में आई प्रिया मलिक ‘बिग बॉस नौ’ में चौथी वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। इस रियलिटी टीवी स्टार का कहना है कि उनका पूरा ध्यान इस समय कार्यक्रम के होस्ट अभिनेता सलमान खान पर है।
प्रिया मालिक ने कहा कि वह सलमान खान से फ्लर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे सलमान खान बहुत पसंद हैं। मुझे जब भी मौका मिलेगा, उनसे फ्लर्ट करूंगी। मैंने अपने पति को पहले ही इसके बारे में बता दिया है।
बता दें कि कल बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट अमन वर्मा एलिमिनेट हो गए है। कल दीपिका पादुकोण भी अपनी आगामी फिल्म “तमाशा” के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंची थी।
Click Here…Watch More Hot & Bold Photos, Pics HD Wallpapers Of Priya Malik































