अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री मनस्वी ममगई जल्द ही टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में एंट्री करने जा रही हैं।
जीहाँ खबर है कि जल्द ही मनस्वी ममगई ‘बिग बॉस 9’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली है। वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में ये अब तक की पांचवी वाइल्डकार्ड एंट्री होगी।
इससे पहले कुछ दिनों पहले प्रिया मालिक बिग बॉस के घर में चौथी वाइल्डकार्ड एंट्री लेकर घर में आई है। बता दें कि इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए सुयश और दिगंगाना सूर्यवंशी नॉमिनेटेड हुए है।


























