मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 9 के बिग बॉस हाउस में आज तीसरी वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। गौरतलब हैं कि बिग बॉस के घर में ऋषभ सिन्हा और पुनीत वशिस्ट की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी और आज घर में थर्ड वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है।
अब आपको बता दें कि तीसरी वाइल्डकार्ड एंट्री कौन लेने वाला है। बता दें कि फैशन डिजाइनर कनवालजीत सिंह बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले है। आज शुक्रवार को कनवालजीत सिंह बिग बॉस हाउस में एंट्री मारेंगे।
इसके साथ साथ आपको यह भी बता दें कि बिग बॉस के घर में मंदना का पुनः प्रवेश हो चुका है। जब मंदना कल घर में वापस पहुंची तो घर के सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर आश्चर्य में पड़ गए।
गौरतलब है कि इस हफ्ते लक्जरी वजट कार्य के दौरान बिग बॉस ने मंदना को घर से बाहर एक गुप्त कमरे में रखा गया था। जहाँ से मंदना घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी हुई थी।
जब मंदना घर में वापस आई तो उन्होंने सभी घरवालों को मूर्ख बनाते हुए कहा कि उन्हें बिग बॉस ने घर से बाहर जाने का मौका दिया था और वह अपनी फैमिली और अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर वापस आई है।




























