टेलीविज़न का सबसे मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 9 टीवी पर 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। “बिग बॉस” के सीजन 9 में अभिनेता सलमान खान के साथ खिलाडी कुमार यानी की अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं।
जी हां, खबरों की माने तो “बिग बॉस” डबल ट्रबल को अक्षय, सलमान के साथ को होस्ट कर सकते हैं। चर्चा है कि “डबल ट्रबल” थीम पर बेस्ड शो “बिग बॉस” में सलमान खान की मदद के लिए अक्षय कुमार को अपरोच किया गया है। सुत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार से जब इस बारे में पूछ गया तो उन्होने कहा, फन विल बी 200 पर्सेट और चल दिए।
लेकिन फिलहाल आपको बता दें कि इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। वो तो इसकी ऑफिशिलय एनाउसमेंट से ही पता चलेगा।
11 तारीख को शो का फर्स्ट प्रीमियर रात 9 बजे ही प्रसारित होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बार शो के प्रसारण का टाइम में बदलाव किया गया है। हर बार शो टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होता था लेकिन इस बार शो के प्रसारण का टाइम 9 बजे की जगह रात 10:30 से 11:30 तक कर दिया गया है।
Click Here….Watch “Bigg Boss 9” Final Contestants Names List, Date & Time, All Details
























