Bigg Boss 9 आज है ग्रैंड फिनाले, Salman और Katrina होंगे साथ

आज टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस 9” का ग्रैंड फिनाले होगा। एपिसोड रात 9 बजे Colors चैनल पर प्रसारित होगा। बता दें कि फाइनल जितने की जंग में बिग बॉस के घर में चार प्रतिभागी बचे है जिनमे है प्रिंस नरूला, रोशेल राओ, मंदना करीमी और ऋषभ सिन्हा

याद दिल दें कि ऋषभ बिग बॉस के घर में फर्स्ट वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में आये थे। वही प्रिंस और मंदना भी शो जितने के लिए काफी प्रबल दावेदार है।  आपको बता दें कि आज शो के ग्रैंड फिनाले में टीवी और फ़िल्मी दुनिया के कई सितारों अपना जलवा बिखेरेंगे।

आज बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर भी अपनी आगामी फिल्म “फितूर” के प्रमोशन के लिए शो में पहुचेंगे।  अब ऐसे में ये देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा जब कैटरीना और सलमान आमने सामने होंगे। शो में घर वालो की डांस परफॉर्मेंस भी होंगी , वही “बिग बॉस” सीजन 8 के विजेता रहे गौतम गुलाटी भी शो में पहुचेंगे।

टीवी शो “कॉमेडी नाइट्स बचाओ” से कृष्णा अभिषेक और भारती भी शो में पहुंच अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

bb9

Bigg Boss 1

bigg boss 2

bigg boss 3

bigg boss 4