बता दें कि कल “बिग बॉस 9” शो में दीपिका पादुकोण अपनी आगमी फिल्म “तमाशा” के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान दीपिका बिग बॉस के घर के अंदर भी गयी जहाँ उन्होंने घर के कंटेस्टेंट्स से कुछ मजेदार टास्क भी करवाये। एक टास्क के दौरान ऋषभ विजयी रहे तो दीपिका ऋषभ को अपने साथ डेट पर भी ले गयी।
बता दें कि कल अमन घर से बेघर हो गए। घर से बेघर होने के बाद अमन ने सलमान से कहा कि शायद जनता को वही लोग पसंद है जो शोर शराबा करें घर में लड़ाई झगड़ा कर उनका इंटरटेनमेंट करें। इसलिए जनता ने शायद उन्हें पसंद नहीं किया।
आपको बता दें कि कल बिग बॉस में पहुंची दीपिका पादुकोण ने अपने घुटनों के बल बैठ कर सलमान से अपने प्यार का इजहार किया। दीपिका बोलीं, ‘मुझे आपसे शादी करनी है, विल यू मैरी मी सलमान खान’।
सलमान ने दीपिका को यहां एक टास्क दिया था। इस टास्क में दीपिका को सलमान से सिर्फ झूठ बोलना था। इस पर दीपिका ने कहा कि वह रणवीर सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। और बहुत जल्द दोनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में नजर आने वाले है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में है। फिल्म इसी वर्ष 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दीपिका की फिल्म “तमाशा” इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बनी है। फिल्म में रणवीर कपूर दीपिका के साथ मुख्य किरदार में है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।




































