टेलीविज़न का सबसे मशहूर और कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन 9 शुरू होने जा रहा है और इस बार भी इस शो की शान और सबके चहिते सुपरस्टार सलमान खान ही इस सीजन को होस्ट कर रहे है।
अब बात करते इस शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की। हर कोई ये जानने को काफी उत्सुक रहता है कि इस बार शो में कौन कौन आएगा। वैसे आपको बता दें कि इस शो में चर्चित और किसी न किसी विवाद में फंस चुके सेलेब्रिटी ही इस शो में आते है।
और इस बार भी ऐसा होने वाला है इस सीजन 9 में भी चर्चित और विवादों में रहे सेलेब्रिटी इसमें हिस्सा लेने जा रहे है। अभी हाल ही में इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुर्ख़ियो में चल रही खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे माँ का सामने आया था। मशहूर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह भी इस शो का हिस्सा बन सकते है।
उधर खबर है कि अभी हाल ही में चर्चाओ में आई सेक्स रैकेट में पकड़ी गयी एक्ट्रेस श्वेता बासु इस शो में भाग लेंगी। लिस्ट में एक नाम हाउसिंग डॉट कॉम से विवादों के बीच निकले राहुल यादव का है।
नच बलिए और झलक की कंटेस्टेंट रही सना का नाम भी बिग बॉस सीजन 9 की लिस्ट में शामिल हो सकता है। तो डेली सोप ‘उतरन’ फेम रश्मि देसाई के भी इस सीज़न में भाग लेने की अटकलें चल रही हैं।
2009 में मिस उत्तराखंड रहीं आशा नेगी भी इस सीज़न में भाग ले सकती हैं। स्मोकिंग बानी, रोड़ीज़-4 जीतते-जीतते हार गई थीं। इसके बाद वे वीजे बन गईं। बानी के भी इस सीज़न में हिस्सा लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
खबरों के मुताबिक़ अगर ये कंटेस्टेंट्स इस शो में हिस्सा लेते है तो ये देखना काफी रोमांचक होगा की ये कंट्रोवर्सियल सेलिब्रिटीज बिग बॉस के घर में किस हद तक धमाल मचाएंगे।
Radhee Maa
Gurmeet Ram Rahim Singh
Shweta Basu Prasad
Rahul Yadav
Rashmi Desai
Asha Negi
Smoking Bani































