खुद को राधे माँ का अवतार बताने वाली राधे माँ इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में चल रही है। वह कभी दहेज़ उत्पीड़न के केस में कभी मिनी स्कर्ट पहनने को लेकर तो कभी और किसी वजह से चर्चाओं में बनी हुई है।
अब एक बार फिर से राधे माँ सुर्ख़ियों में छा गयी है। खबर है कि जल्द शुरू होने जा रहे टेलीविज़न का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन ९ में राधे माँ कंटेस्टेंट बनकर भाग लेने वाली है।
खबर है कि उन्हें सीजन ९ के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दें कि खबर है कि शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को फाइनल करना शुरू कर दिया है और इस लिस्ट में कंट्रोवर्सियल राधे माँ का नाम भी शामिल है।
आपको बता दें कि राधे माँ के ट्विटर पर करीब 1800 से ज्यादा फॉलोवर है जिसमें ब्रिटनी स्पीयर्स भी शामिल हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से डॉली बिंद्रा, दिव्यंका त्रिपाठी, मनोज तिवारी, प्रहलाद कक्कड़ और सुभाष घई जैसे कई सेलेब्स तथा हॉलीवुड एक्ट्रैस और सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स भी राधे मां की भक्त रह चुकी है।
और अब यदि राधे माँ शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेती है तो ये दर्शको के लिए काफी उत्साहित करने वाला होगा और शो की टीआरपी भी बहुत बढ़ेगी।
राधे माँ के बचाव में उतरे Sonu Nigam , मिनी स्कर्ट पहनने पर ये दिया बयान
राधे माँ पर बनेगी फिल्म, सनी लीओन या मल्लिका शेरावत कौन निभाएगा रोल?





































