इस बार बिग बॉस 10 के घर में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला। बता दें कि अपनी हरकतों से बिग बॉस के घर में चर्चित कंटेस्टेन्ट बाबा ओमजी स्वामी घर से बाहर हो गए है। कल वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने घर से बेघर होने के लिए ओमजी स्वामी का नाम घोषित किया।
लेकिन घर से बाहर होने के बाद वह एक अलग रूम में पहुँचे जहाँ वह घर की सभी एक्टिविटीज को देख रहे थे। उनके घर से बाहर होने के बाद मनु पंजाबी, नवीन और मनवीर गुर्जर फूटफूट कर रोते हुए दिखे।
संत ओम जी शुरू से अब तक घर के सभी कंटेस्टेन्ट्स को हँसाते हुए नजर आये हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में वह अपना असली रंग दिखाते नजर आए थे। कहने में संत हैं पर हरकतें संत वाली बिल्कुल भी नहीं है। कभी वह लोपा को स्विमिंग ड्रैस में घूरते दिखाई देते हैं तो कभी उसको टास्क में विजय होता देख गले लगाते दिख रहे थे।
दरअसल, वह आउट होकर सीक्रेट रूम में जा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात कल रात को दिखी जब वह टास्क क्विट करने वाली हॉट मोनालिसा की कमर पर झट से मसाज करने लगे।






























