आज है शनिवार यानि आज बहुचर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में शो के होस्ट सबके चहिते सुपरस्टार सलमान खान का वीकेंड का वार होने जा रहा हैं। गौरतलब है कि सलमान वीकेंड के दो दिन शनिवार और रविवार को घर के कंटेस्टेन्ट्स से बातचीत करते हैं।
जिसका दर्शको को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इस वीक घर के सदस्यों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े, बहसबाजी और कंटेस्टेन्ट्स के बीच पर्सनल कमैंट्स बाजी भी हुई हैं। आज ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सलमान इन सब पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करन मेहरा, लोकेश कुमारी शर्मा, मोनालीसा, राहुल देव नॉमिनेटेड हुए हैं। अब देखना ये होगा कि कौन सा प्रतिभागी आज बिग बॉस को अलविदा कह जायेगा। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन होगा मतलब बिग बॉस के घर से इस बार दो कंटेस्टेन्ट्स आउट हो जाएंगे।


























