मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 10 के घर में आज शो के होस्ट सलमान खान के साथ वीकेंड का वार होने वाला हैं। और आज इस वीकेंड के वार में सलमान घर की कंटेस्टेन्ट प्रियंका जग्गा की क्लास लगाने वाले हैं।
जैसा कि आप देख ही रहे हैं कि बिग बॉस के घर में प्रियंका जग्गा का सभी कंटेस्टेन्ट्स के साथ काफी झगड़ा हो रहा है और झगड़े के दौरान प्रियंका बहुत ज्यादा गाली-गलौंच करती है और पर्सनल कमेंट्स करती हैं।
आज टेलीकास्ट होने वाले वीकेंड के वार में सलमान खान उनसे कहते है कि वह घर में सबसे ज्यादा गाली गलौंच और झगडे करती हैं तभी प्रियंका सुपरस्टार सलमान से भी अकड़ के यह कह देती है कि अब और करेंगी।
बस फिर क्या था सलमान को प्रियंका की ये अकड़ पसंद नही आयी और वे प्रियंका से कहते है कि उनकी ये अकड़ उन पर नहीं चलेगी और साथ ही वह प्रियंका को घर से बाहर होने के लिए कहते हैं।
और साथ ही गुस्से से भरे सलमान खान एक बहुत बड़ा एलान कर देते है कि अगर इसके बाद ये महिला कलर्स चैनल के किसी भी शो में नजर आयी तो वह कलर्स चैनल के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे।
‘Bigg Boss 10’ से जुड़ी सभी ताजा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें…
























