रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के वीकेंड पर होने एपिसोड ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान ने स्वामी ओम की जमकर क्लास लगाई। सलमान ओमजी पर जमकर बरसे और उनके ओमजी के मुँह से महिलाओ के लिए निकले अपशब्दो के लिए सलमान ने खूब फटकार लगाईं।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रियंका और गौरव के बीच हुए कप्तानी वाले टास्क में ओमजी ने बानी से ये कह दिया था कि उनकी माँ मर जाएँगी।
एक टास्क के दौरान स्वामी ओम को बाथरूम जाने के लिए कुछ रूपये चुकाने थे। रूपये चुकाने के बजाए स्वामी ओम को जब पेशाब आया तब उन्होंने सब के सामने खुले में ही पेशाब कर दिया। उनकी इस बेशर्मी भरे ‘कारनामे’ ने सलमान खान का गुस्सा और बढ़ा दिया था। स्वामी ओम की इस बदतमीजी पर सलमान खान उनपर बेहद गुस्सा हुए।
इस हफ्ते स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को ‘बदसूरत लड़की’ कहा था। सलमान इस पर बाबा से जवाब मांगा तो इस बात पर स्वामी ओम ने कहा कि मैं इसके लिए मांफी मांग चुका हूं। इस तरह की हरकतों पर सलमान कहते हैं कि आप कब तक बदतमीजी करते रहेंगे और मांफी मांगते रहेंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि इस हफ्ते कंटेस्टेन्ट साहिल आनंद घर से बेघर हो गए है और प्रियंका जग्गा को एक सीक्रेट रूम में रखा गया है जहा से वह बाकी के घरवालों पर नजर रखी हुई हैं और सभी यह समझ रहे है कि वह भी घर से बाहर हो गयी हैं।




























