‘Bigg Boss 10’ घर से बेघर हुए Sahil और Priyanka, पर ये क्या…

0
29

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में इस हफ्ते घर से वाइल्डकार्ड एंट्री लेकर घर में पहुचे साहिल आनंद घर से बेघर हो गए हैं। वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने साहिल का नाम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए घोषित किया।

लेकिन आपको बता दें कि कल रविवार को कंटेस्टेन्ट प्रियंका जग्गा भी Bigg Boss के घर से बाहर हो गयी है।  लेकिन जारी हुए प्रोमो में दिखाया गया कि प्रियंका बिग बॉस के घर से पूरी तरह बाहर नही हुई है बल्कि उन्हें एक सीक्रेट रूम में रखा गया है जहा से वह घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेन्ट पर नजर रखे हुई हैं।

गौरतलब है कि इस पहले ओमजी स्वामी के साथ भी हो चुका हैं। जिन्हें एलिमिनेशन के बाद एक सीक्रेट रूम में कुछ दिन के लिए रखा गया था।

 

LEAVE A REPLY