Bigg Boss 10: Rohan ने खुद को किया बाथरूम में बंद, कहा वकील से कराओ बात

0
27

‘बिग बॉस 10’ के घर में कल खेले गए कप्तानी टास्क के आखिरी दिन रोहन और ओमजी के बीच एक बेहद बड़ी और गंभीर झड़प हो गयी। रोहन गुस्से से इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने ओमजी को एक जोरदार धक्का दे दिया।

जिसके बाद ओमजी ने कान में तेज दर्द की शिकायत बिग बॉस से करते हुए डॉक्टर को बुलाने की मांग कही। मनवीर और रोहन के बीच हुए इस कप्तानी टास्क में मनवीर विजयी रहे और घर के नए कैप्टन बन गए हैं।

इस झगड़े के बाद बिग बॉस ने कहा कि रोहन का इस तरह ओमजी पर अपना रोष जताना काफी आक्रमक था जो दंडनीय है।  इसके चलते बिग बॉस में रोहन को जब तक वह बिग बॉस के घर से बेघर नहीं हो जाते तब तक नॉमिनेट करने का दंड दिया हैं।

बिग बॉस का ये फैसला रोहन को कतई पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी घर में अन्य सदस्यो ने ओमजी को इस तरह धक्का मारा है तब तो बिग बॉस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

रोहन इस जिद पड़ गए कि उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाना है उन्हें ये गेम आगे नहीं खेलना। लेकिन बिग बॉस ने कहा कि शो के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार वह बीच में शो को छोड़कर नहीं जा सकते। रोहन ने कहा कि उन्हें अपने पिता और वकील से बात करनी हैं।

LEAVE A REPLY