मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के घर में कल ‘BB Mela’ टास्क हुआ जिसमे बिग बॉस 10 के कुछ एक्स-कंटेस्टेन्ट्स बिग बॉस के घर में पहुँचे। और आपको बता दें कि कल बिग बॉस ने टॉप 4 फाइनलिस्ट की भी घोषणा कर दी।
कल मध्य रात्रि में बिग बॉस ने घर के सभी कंटेस्टेन्ट्स को गार्डन एरिया में बुलाया को उस एक नाम की घोषणा करी जो इस हफ्ते घर से बेघर होगा। इस दौरान रोहन मेहरा बिग बॉस के घर से बाहर हो गए और बानी सुरक्षित हो गयी हैं।
अब टॉप 4 फाइनलिस्ट में लोपामुद्रा, बानी, मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर हैं। और ये चारों बिग बॉस फिनाले के प्रबल दावेदार हैं। शो का ग्रैंड फिनाले २९ जनवरी रविवार को होगा।

























