मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 10’ के इस हफ्ते के एविक्शन राउंड में बड़े सेलेब्रिटी राहुल देव कल बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने राहुल देव का नाम घर से बेघर होने के लिए अनाउंस किया।
आपको बता दें कि राहुल देव का घर से बेघर होना सलमान के साथ साथ घर के बाकी कंटेस्टेन्ट्स के लिए भी काफी आश्चर्यजनक रहा किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि राहुल देव एलिमिनेट हो गए हैं।
एलिमिनेट होकर राहुल देव ख़ुशी-ख़ुशी बाहर आ गए और उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं उन्हें कोई दुःख नहीं हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नीतिभा, मनवीर, लोपामुद्रा और बानी नॉमिनेट हुए थे और सभी को लग रहा था कि नीतिभा घर से बाहर हो सकती हैं लेकिन वे सुरक्षित हो गयी और राहुल देव का बिग बॉस का सफर यही खत्म हो गया।

























