‘Bigg Boss 10’ घर में वापस लौटे Omji Swami Maharaj

0
52

कल टेलीकास्ट हुए ‘बिग बॉस 10’ के एपिसोड वीकेंड के वार में ओमजी घर से बहार चले गए थे। दरअसल उनकी निजी जिंदगी में बाहर कुछ ऐसी घटना घटी थी कि उन्हें बिग बॉस के घर को छोड़कर जाना पड़ा।

लेकिन अब आपको बता दें कि स्वामी ओमजी महाराज की बिग बॉस के घर में एक बार फिर से एंट्री हो गयी हैं। खबर थी कि ओमजी पर पर दिल्ली कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। जिस कारण वह बाहर हुए थे।  लेकिन अब उनकी घर में वापसी होगी।

बिग बॉस के घर से निकलने बाद ओम स्वामी शनिवार को चोरी के एक मामले में अदालत में पेश हुए। खबर है कि अदालत ने ओम पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया। अब सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

बता दें कि कल बिग बॉस के घर से वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में पहुँची कंटेस्टेन्ट एलेना कज़ान घर से एलिमिनेट हो गयी और राहुल देव, जेशन सुरक्षित हो गए।

Watch Video:

SHARE

LEAVE A REPLY