मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में आये दिन कंटेस्टेन्ट्स के बीच झगड़े को मिल रहे हैं। जैसा कि आप शो में देख ही रहे है कि बाकी कंटेस्टेन्ट्स की सबसे ज्यादा बहस ओमजी स्वामी से हो रही हैं।
कल टेलीकास्ट हुए एपिसोड में नीतिभा और ओमजी के बीच काफी झगड़ा होता दिखाई दिया। इस दौरान ओमजी ने नीतिभा को खुलेआम धमकी भी दे डाली कि वह नॉमिनेटेड है और उनसे पंगा न ले। इस दौरान नीतिभा और रोहन मेहरा की भी काफी बहस हुई।
बता दें कि बिग बॉस ने घर के सदस्यों को इस हफ्ते का लग्जरी बजट कार्य ‘गोल्ड माइन’ सौपा हुआ हैं। अब आपको बता दें कि घर में मौजूद राहुल देव काफी शांत स्वभाव के है और अक्सर जब भी किसी सदस्यों के बीच बहस या झगड़ा होता है तो वह उन्हें शान्ति से समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन अब ओमजी ने उनका भी सब्र का बाँध तोड़ दिया हैं।
और आज गुरूवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में राहुल देव और ओमजी के बीच काफी जोरदार झड़प देखने को मिलेगी। इस दौरान राहुल ओमजी को खूब खरीखोटी सुनाते नजर आएंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेन्ट्स नॉमिनेटेड है जिनमे नीतिभा, मनवीर, गौरव, और बानी शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन सा प्रतिभागी बिग बॉस के घर को छोड़कर चला जाएगा। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि इस हफ्ते घर में एक वाइल्डकार्ड एंट्री भी होने वाली हैं।
Watch Video:
The usually calm & composed @RahulDevRising loses his cool at #OmSwami tonight! Tune in at 10:30PM! #BB10 https://t.co/95YKPyq77S
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 24, 2016



























