‘बिग बॉस’ 10 के घर के अंदर प्रियंका जग्गा और ओमजी का खूब ड्रामा और लड़ाईया देखने को मिल रही हैं। हाल ही में ड्रामेबाज ओमजी ने अपना ड्रामा दिखाने कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्वामी ओम, मनु के साथ हुई ‘लड़ाई’ में अपना आपा खो बैठे। बाबा की तरफ से की जा रही हरकतों से मनु बैखलाते हुए दिखे।
कल हुए लगजरी टास्क में भी ओमजी गुस्से से बेकाबू हो गए और उनका रोहन के साथ खूब झगड़ा हुआ। गुस्से से बेकाबू हुए ओमजी ने बिग बॉस के घर में बाथरूम का दरवाजा लात मार मारकर तोड़ दिया।
जिसके बाद बिग बॉस ने ओमजी को कड़े शब्दो में चेतावनी दी। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने फिर एक बार और बिग बॉस ने ओमजी को कॉन्फेशन रूम में बुलाया और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और कहा कि यह बिग बॉस की अंतिम चेतावनी है अगर इसके बाद उन्होंने कुछ तोड़-फोड़ की या किसी भी कंटेस्टेन्ट को धमकी भी दी तो वो दिन उनके लिए बिग बॉस के घर में अंतिम दिन होगा।
























