मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में जहां एक ओर घर में कंटेस्टेन्ट्स के बीच झगड़े होते नजर आ रहे हैं वही दूसरी तरफ कुछ कंटेस्टेन्ट्स की बीच नजदीकियां भी बढ़ी हैं।
हम बात कर रहे है मनु-मोनलिसा और मनवीर-नीतिभा की। अभी हाल ही में बुधवार रात टेलिकास्ट एपिसोड में नितिभा कॉल और मनवीर गुर्जर की करीबियां साफ देखने को मिली। वो बैडरूम में एक साथ एक ही ब्लैंकेट में साथ लेते नजर आये थे।
बाहर बैठे मोनालिसा और मनु उन्हें देखते है तब मनु मोनालिसा से कहते है कि देखो दोनों एक साथ एक ही रजाई में हैं। मनु उन्हें बताते हैं कि कैसे नितिभा पूरे दिन हमसे (मनु पंजाबी, मोनालिसा और मनवीर गुर्जर से) डिस्टेंस बनाती है और रात में करीब आ जाती हैं।
आपको बता दें कि कल टेलीकास्ट हुए एपिसोड में मनवीर और गौरव के बीच इस हफ्ते का कप्तान बनने के लिए एक टास्क हुआ था। इस दौरान मनवीर को चोट लग गयी जिसके तुरंत बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। फिलहाल वह ठीक हैं। और इस टास्क में गौरव विजयी रहे और इस हफ्ते के कप्तान बन गए हैं।


























