‘Bigg Boss 10’ के घर में Monalisa-Vikrant शादी के बंधन में बंधे

0
40

बिग बॉस 10 के घर में इन दिनों काफी खुशी का माहौल बना हुआ हैं और ये माहौल हो भी क्यों न, बिग बॉस के घर में शादी जो हो रही हैं। घर की कंटेस्टेन्ट मोनालिसा की उनके  ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी हो गयी हैं। इस शादी में घरवालो के साथ साथ मोनालिसा के घरवाले और भोजपुरी स्टार रविकिशन, निरहुआ भी मौजूद हुए।

इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेन्ट्स के साथ खूब मस्ती की और डांस भी किया। मोनालिसा की शादी के बाद बिग बॉस ने घर में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया। मोनालिसा की यह शादी पूरे रीति-रिवाज से की गई।

मंगलवार को मोना और विक्रांत की हल्दी की रस्म थी इसके बाद मेहँदी की रसम भी की गयी। अपनी शादी को लेकर मोनालिसा काफी खुश है, वहीं बाकी घरवाले भी शादी में खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले टीवी एक्ट्रेस सारा खान और अली मर्चेंट की शादी भी बिग बॉस के घर में हो चुकी है। हालांकि सारा और अली दोनों बिग बॉस के कंटेस्टेंट थे, लेकिन विक्रांत को तो बिग बॉस ने खुद शादी के लिए बुलाया है। खबरों की मानें तो पहले मोना, बिग बॉस से बाहर आने के बाद विक्रांत से शादी करने वाली थी, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें नैशनल टीवी पर शादी करने का मौका दिया।

 

LEAVE A REPLY