कलर्स चैनल पर आने वाले मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के ऑन एयर होने की डेट सामने आ चुकी है। यह शो 16 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। यह शो सोमवार से रविवार तक कलर्स से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इससे पहले एक्टिविस्ट त्रुपति देसाई और वीडियो जॉकी (VJ) बानी गिल अपनी एंट्री कन्फर्म कर चुके हैं।
इस सीजन को भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि टीवी अभिनेता मयूर वर्मा बिग बॉस के आने वाले 10वें संस्करण में दिखाई देंगे। इसकी जानकारी स्वार्गिनी में अपने रोल के लिए तारीफें बटोरने वाले मयूर ने दी है। उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस के 10वें सीजन में दिखाई देंगे।
मयूर ने कहा कि मैं आने वाले सीजन के लिए चुन लिया गया हूं। पिछले सीजन में वाइल्ड कार्ड के जरिए नामांकित हुआ था। हालांकि मरीना से अलगाव के बाद यह मेरे लिए सही समय है। मैंने सोचा था कि उसके साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना था। लेकिन इस समय मैं शो पर दिखने की ओर अग्रसर हूं।
बिग बॉस ने इस सीजन आम आदमी के लिए अपने दरवाजे खोले हैं जो कि स्टार्स के साथ शिरकत करते नजर आएंगे। शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर होगा। मयूर ने हालांकि शो में लिए जाने की खुद पुष्टि की है लेकिन आपको बता दें कि अभी तक घर में आने वाले कंटेस्टेन्ट्स की आधारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Bigg Boss 10 Contestant List, Starting Date & Latest Updates News























