Bigg Boss 10: लोपामुद्रा ने ओमजी पर लगाए गंभीर आरोप

0
45

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 के घर की कंटेस्टेन्ट लोपामुद्रा घर में नयी कप्तान बन गयी हैं। लेकिन उनका शो में प्रियंका जग्गा, बानी और ओमजी के साथ काफी झगड़ा हो रहा हैं।

कल बिग बॉस ने लोपा को ऐसे पांच सदस्यों का नाम लेने के लिए कहा था जिन्हें वे दंड का भागीदार बनाना चाहती है लेकिन बाद में बिग बॉस के ट्विस्ट से केवल बानी, ओमजी और प्रियंका जग्गा ही दंड का पात्र बनी।

जिसमे लोपा को ये डिसाइड करना था कि इन तीन कंटेस्टेन्ट में से कोई दो सदस्य जेल जायेंगे और एक लोपा के साथ उनके पीछे का टैग लेकर घूमेगा।

लेकिन ओमजी के साथ बानी और प्रियंका दोनों में से कोई भी जेल सजाने के लिए हां नही कर रहा था।  लेकिन बिग बॉस ने कप्तान लोपा के फैसले को मानने के लिए आदेश दिया जिसके अंतर्गत प्रियंका और ओमजी जेल में गए और बानी उनके लोपा के पीछे का टैग लेकर घूमी।

इसी दौरान जब प्रियंका और बानी जेल में ओमजी के साथ नहीं जाना चाहती थी तब उन्होंने लोपा को ये सुझाव दिया था कि वह ओमजी और टैग वाली सजा दे।  लेकिन तब लोपा ने कहा कि वह इस तरह के गंदे आदमी को हर समय अपने पीछे नहीं घुमा सकती।  उन्होंने कहा कि वह बात करते हुए उनकी आँखों में नही देखते बल्कि उनकी बॉडी पार्ट्स को इधर-उधर देखते है जिसके वजह से वे सहज नही हैं।

इस बात पर ओमजी भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं अनशन पर हूं, जब तक खाना नहीँ खाऊंगा जब तक वह उनसे माफ़ी नहीं मांग लेती।

LEAVE A REPLY