मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ जो घर के बाकी कंटेस्टेन्ट्स के लिए बेहद चौंका देने वाला रहा हैं। बता दें कि सेलिब्रिटीज कंटेस्टेन्ट्स में से करन मेहरा और आम आदमी की ओर से लोकेश कुमारी शर्मा घर से बेघर हो गए हैं।
करन मेहरा के घर से बेघर होने के बाद रोहन काफी दुःखी हुए और रोते हुए भी नजर आये। बता दें कि घर से बेघर होने के लिए इस करन मेहरा, लोकेश कुमारी शर्मा। मोनालिसा और राहुल देव नॉमिनेट हुए थे। वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने शनिवार के दिन घर से बेघर होने के लिए करन मेहरा का नाम घोषित किया। घर के सदस्यों इस हफ्ते होने वाले डबल एविक्शन के बारे में कुछ नहीं पता था फिर जब अगले दिन रविवार को सलमान ने लोकेश को घर से बेघर होने के लिए उनका नाम घोषित किया तो ये एविक्शन घर के सभी कंटेस्टेन्ट्स के लिए बेहद चौंका देने वाला रहा।
खेर ये तो बात रही एलिमिनेशन की। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘डिअर जिंदगी’ का प्रमोशन करने बिग बॉस में पहुंची वे घर के कंटेस्टेन्ट्स से मिलने बिग बॉस के घर में भी पहुंची जहा उन्होंने कंटेस्टेन्ट्स के साथ खूब मस्ती की।
बता दें कि फिल्म ‘डिअर जिंदगी’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में आलिया के साथ बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान लीड रोल में हैं।


































