Salman Khan ही करेंगे ‘Bigg Boss 10’ होस्ट, मांगी इतनी बड़ी रकम
टेलीविज़न का सबसे मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” का दसवां सीजन शुरू होने जा रहा है और खबर है कि इस बार भी इस शो की शान और सब के चहिते सुपरस्टार सलमान खान ही “बिग बॉस 10” को होस्ट करेंगे।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें भी आई थीं कि शायद सलमान अब बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे, क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर के साथ एक स्वीडिश शो द फार्म का इंडियन वर्जन लेकर आ रहे हैं। लेकिन आखिरकार बिग बॉस सीजन-10 को लेकर सारी अटकलें साफ हो गई हैं।
लेकिन सुनने में आया है कि इस बार के सीजन के लिए होस्ट फाइनल हो गए है और सलमान खान ही इस सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि ‘बिग बॉस 10’ का पहला प्रोमो भी जारी हो गया है।
बॉस सीजन 9 में सलमान की एक एपिसोड की फीस लगभग 6 से 8 करोड़ रुपए थी। खबर है कि इस बार सलमान की फीस पिछले सीजन से ज्याद बढ़ जाएगी। यदि फीस में 30 परसेंट का इजाफा हुआ, तो फीस हो जाएगी 8 से 10 करोड़ रुपए। यानी सलमान को सीजन-10 के एक एपीसोड के 10 करोड़ मिलेंगे।


















