कल बिग बॉस 10 के घर में गौरव चोपड़ा और बानी जज की दोस्ती का सफर खत्म हो गया क्योंकि कल गौरव घर से बेघर हो गए। घर से बेघर होने के लिए मोनालिसा, गौरव और बानी नॉमिनेट हुए थे।
गौरव के घर से बेघर होने वाला मूमेंट सबके लिए काफी चौंका देने वाला और इमोशनल था। रोहन का इमोशनल हो गए और रो पड़े।
कल हुए वीकेंड के वार में सलमान ने ओमजी की भी खूब क्लास लगाई और उन्हें खरीखोटी सुनाई। कल सलमान ओमजी से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि आज से उनका और ओमजी का कट।
आपको बता दें कि जल्द ही शो का फाइनल होने वाला है। इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिसके तहत घरवालो को दो दो की जोड़ी में आपसी सहमति से एक को नॉमिनेट करना हैं।


























