‘Bigg Boss 10’ घर से बेघर होने के लिए ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

0
66

बिग बॉस-10 की शुरुआत हो चुकी है। खबरों के अनुसार इसमें पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में 4 कंटेस्टेन्ट नॉमिनेट हुए है जिनमे 2 सेलेब्रिटी और 2 आम आदमी कंटेस्टेन्ट्स हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा, मोनालिसा (Antara Biswas), प्रियंका जग्गा और मनोज पंजाबी के नाम शामिल हैं।

 इन कंटेस्टेन्ट्स को बचने के लिए जनता से ज़्यादा से ज़्यादा वोट की ज़रूरत होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें ‘बिग बॉस-10’ के शो में कुल 14 कंटेस्टेन्ट्स हैं, जिनमें से 7 सेलिब्रिटीज और 7 आम आदमी हैं। शो का पहला एपिसोड काफी रोमांचक भर था। आगे-आगे ये शो और रोमांचक होता जाएगा देखना अब यह है कि शो के पहले हफ्ते कौन घर से बाहर होता है।

 आपको यह भी बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल और बानी इस साल शो के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट बन गए हैं। आपको बता दें कि दोनों ही कलाकारों को बिग बॉस के घर में आने का ऑफर पहले भी कई बार दिया गया था लेकिन हर बार इन्होंने मना कर दिया।

इसी वजह से शो के प्रड्यूसर ‘एंडमॉल शाइन इंडिया’ ने इस बार दोनों ही कलाकारों को भारी-भरकम रकम ऑफर की जिसे राहुल और बानी इंकार नहीं कर सके।

बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट को तीन कैटेगरी  में रखता है और उसी के हिसाब से वीकली पे भी करता है। पिछले साल सलमान ने हर एपिसोड के लिए करीब 8 करोड़ रुपए लिए थे। पिछली बार हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट रिमी सेन थीं लेकिन न तो वह दर्शकों को पसंद आ सकीं और न ही प्रड्यूसर्स को फायदा पहुंचा सकीं। उम्मीद है कि इस बार वीजे बानी और राहुल देव शो के प्रड्यूसर्स को निराश नहीं करेंगे।

bigg-boss-10

SHARE

LEAVE A REPLY