इन दिनों बिग बॉस सीजन 10 के आखिरी दिन चल रहे हैं। 29 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले हैं। टॉप 4 फाइनलिस्ट में बानी, लोपामुद्रा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी शामिल हैं और चारो ही कंटेस्टेन्ट बिग बॉस को जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
कल बिग बॉस ने इन चारो फाइनलिस्ट को एक एक कर उनकी शुरुआत से लेकर अब तक के कुछ खास लम्हें दिखाए जिसे देख सभी भावुक हो गए और बिग बॉस का ढेरों शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि इस दौरान बानी बाकी फाइनलिस्ट से नाराज हो गयी। उन्हें दिखाए गए मूमेंट्स में उन्हें मनवीर, लोपामुद्रा और मनु की कुछ बाते पसंद नहीं आयी और वे उनका बुरा मान गयी। इसके बाद उन्होंने बाकी सदस्यो को इग्नोर करना शुरू कर दिया और उनकी बातों से उनका गुस्सा भी साफ़ जाहिर हो रहा था।

























