‘Bhoomi’ की रिलीज डेट बदली, नहीं होगा Aamir की फिल्म से टकराव

0
48

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। फिल्म में संजय दत्त के साथ शेखर सुमन और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी नजर आएंगे।

आपको बता दें कि फिल्म भूमि की रिलीज के लिए आगामी 4 अगस्त की तारीख चुनी गयी थी जिसके चलते संजय की इस फिल्म का टकराव आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से होता क्योंकि आमिर की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार भी इस वर्ष 4 अगस्त को रिलीज हो रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

दरअसल फिल्म ‘भूमि’ अब 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज डेट बदल गयी है और फिलहाल नयी तारीख की घोषणा नहीं हुई हैं। खबर है कि जल्द ही फिल्म भूमि  के लिए नयी रिलीज डेट तय कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि आमिर खान और संजय दत्त एक साथ फिल्म ‘पीके’ में काम कर चुके हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY