कॉमेडी क्वीन Bharti Singh संजीवनी हॉस्पिटल में एडमिट
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीते मुंबई के संजीवनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। भारती की फैमिली के मुताबिक फिलहाल वे डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
आपको बता दें कि सोमवार को उन्हें भर्ती कराया गया था। अभी भी वे हॉस्पिटल में हैं। भारती की फैमिली का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल ठीक है।





















