Bajrangi Bhaijaan का नया गाना Bhar Do Jholi Meri का फर्स्ट लुक हुआ जारी

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नया गाना ‘भर दो झोली मेरी’ का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। गाने के इस फर्स्ट लुक से ये साफ़ नजर आ रहा है कि ये एक कव्वाली सांग है।

इसमें मशहूर सिंगर अदनान सामी भी नजर आ रहे है। ये गाना अदनान सामी ने ही गाया है। आपको बता दें की अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके है और अब जल्द ही फिल्म का ये नया गाना रिलीज होने जा रहा है।

सलमान खान के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। जोकि 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कबीर खान निर्देशन में बनी है। सलमान खान, करीना कपूर और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में किरदार निभा रहे है। ये एक मुस्लिम लड़के और ब्राह्मण लड़की की कहानी है।

bajrangui bhaijaan