बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने बहुचर्चित और वर्षो पुराने ‘हिट एंड रन’ केस से बरी हो चुके हैं लेकिन अब उनकी एक को-एक्ट्रेस उन्ही की तरह और उसी केस यानी कि हिट एंड रन केस में फंस गयी है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ हैं।
सलमान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री पर भी सलमान की तरह हिट एंड रन का एक मामला दर्ज हुआ हैं। सितंबर 2016 में एक एक्सीडेंट पर भाग्यश्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। और पुलिस अभी तक इस मामले की जाँच कर रही हैं।
इस मामले में बयान दिया जा रहा है कि उस वक्त कार भाग्यश्री नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था। इसके साथ ही भाग्यश्री के पति हिमालय का कहना है कि शिकायतकर्ता उनको ब्लैकमेल कर रहे हैं। हमारे पास एक पत्र भी है जिसमें उन्होंने हमसे मदद लेने वाली बात स्वीकारी हैं। हामरे पास कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर और कई सबूत हैं, अस्पताल में खर्च देने के बावजूद वह हमसे पैसे की मांग कर रहा हैं।



























