आपको बता दें कि 28 वर्षीय बंगाली एक्ट्रैस बितास्ता साहा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया हैं। कोलकाता के कस्बा इलाके में में उनकी लाश उनके फ्लैट की सीलिंग पर लटकी मिली है। ख़बरों के मुताबिक पिछले दो दिनों से उनकी मां लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फोन न उठाने के बाद मां फ्लैट पर पहुंचीं, जहां बितास्ता अकेली रहा करती थीं।
बता दें कि जब माँ ने बार बार दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नही खुला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बुलाया और जब पुलिस ने दरवाजा तोडा तो बितास्ता की बॉडी उनके फ्लैट की सीलिंग पर लटक रही थी।
आपको बता दें कि जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “शुरुआती तौर पर यह सुसाइड केस लगता है, लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डेड बॉडी लगभग दो दिन पुरानी लग रही है। उनके कमरे से भी बदबू आ रही है। “9 दिसंबर की पोस्ट में एक्ट्रैस ने लिखा था, “मर जाना अच्छा होता क्यों सुख फेंक के गया।”


























