बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘बेगम जान’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में आ गयी हैं। फिल्म आगामी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब आपको बता दें कि इसे झारखंड सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है।
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को 2 करोड़ की सब्सिडी भी झारखंड सरकार द्वारा दी गई है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजित मुखर्जी कर रहे हैं।
बेगम जान में विद्या बालन के अलावा अभिनेता नसरुद्दीन शाह, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण और चंकी पांडेय लीड रोल में हैं।




























