इस तारीख को Eiffel Tower पर लांच होगा ‘Befikre’ का ट्रेलर

0
41

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेफिक्रे’ का ट्रेलर जल्द ही लांच होने जा रहा है। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि यश राज की इस फिल्म का ट्रेलर एफिल टॉवर पर 10 अक्टूबर को लांच होने वाला है।

यश राज फिल्म ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म बेफिक्रे का ट्रेलर एफिल टॉवर पर जारी होगा। इससे पहले दुनिया के सिनेमा इतिहास में इस एतिहासिक स्मारक पर किसी भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को कई खूबसूरत लोकेशन में शूट किया गया है। आदित्य ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म को उनकी निर्देशन में वापसी भी बताई जा रही है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और वाणी कपूर हैं, यह फिल्म युवा प्रेमी जोड़े की कहानी है। फिल्म के अभी तक जितने भी पोस्टर रिलीज हुए है इन सभी पोस्टर्स में रणवीर और वाणी लिपलॉक करते नजर आये है।  यह फिल्म इस साल 09 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

befikre-poster

SHARE

LEAVE A REPLY