‘Befikre’ का नया पोस्टर रिलीज, फिर किया ‘लिपलॉक’

बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ हैं। बता दें कि  यह तीसरा पोस्टर रिलीज हुआ है। ‘बेफिक्रे’ के पहले और दूसरे पोस्टर में रणवीर सिंह वाणी कपूर को किस करते नजर आ रहे है।

यह तीसरा पोस्टर भी उसी की तरह है। इस पोस्टर में भी  रणवीर सिंह वाणी कपूर किस करते नजर आ रहे हैं।  इस लुक में ‘बेफिक्रे’ मूवी की रिलीज़िग डेट भी लिखी हुई हैँ। आप को बता दें कि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘‘बेफिक्रे’’ के लिए ‘हिपहॉप’ और ‘टैंगो’ जैसे डान्स सीख रहे हैं। ‘बेफिक्रे’ रोमांटिक प्रेम कहानी हैं।

फिल्म आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही है। फिल्म इसी वर्ष 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

new poster of befikre