टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये प्रतिष्ठत पॉली उमरीगर पुरस्कार तथा स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दिलीप सरदेसाई पुरस्कार से नवाजा गया हैं।
आपको बता दें कि विराट तथा अश्विन को ये पुरस्कार बेंगलुरु में 08 मार्च को आयोजित होने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में दिये जायेंगे।
गौरतलब है कि विराट को पहले भी दो बार 2011-12 तथा 2014-15 में पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्हें तीसरी बार इस पुरस्कार के लिये चुना गया है और ऐसी उपलब्धि पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अश्विन भी दूसरी बार सर दिलीप सरदेसाई पुरस्कार के लिये चुने गये है और वह यह उपलब्धि पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। अश्विन को पहली बार 2011 में यह पुरस्कार दिया गया था।
बीसीसीआई की वार्षिक अवार्ड समिति में शामिल एन राम, डायना इडुजी तथा रामचंद्र गहा ने सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये राजिंदर गोयल तथा पद्माकर शिवालकर को चुना है।
फिलहाल आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जारी है 4 मार्च को दूसरा टेस्ट मैच खेल जायेगा। गौरतलब है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में 333 रनों से हार गयी थी।































