“Group A, B, C” में विभाजित हुए क्रिकेटर्स, अब इस प्रकार मिलेगी धनराशि

0
25

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेटरों के सालाना करार की घोषणा करने के साथ सभी वर्गो में विभाजित रिटेनरशिप राशि बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने तीन ‘ए, बी, सी’ ग्रेड्स में कुल 32 क्रिकेटरों को शामिल किया हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को किसी भी ग्रेड में जगह नहीं दी हैं। पिछले बार रैना ‘बी ग्रेड’ में शामिल थे लेकिन इस बार उन्हें किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया हैं।

जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, पुजारा और विजय को भारत के लिए मैच में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए इनाम मिला है और उन्हें कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आश्विन और रहाणे के साथ ग्रेड-ए में रखा गया हैं।

इस करार के मुताबिक़ अब इन क्रिकेटर्स को सालाना दो करोड़ रुपए मिलेंगे। ‘ग्रेड-बी’ के क्रिकेटर्स को सालाना 1 करोड़ और ‘ग्रेड-सी’ के क्रिकेटर्स को सालाना 50 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही क्रिकेटर्स की मैच फीस भी 1 अक्टूबर 2016 से बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं।

अब क्रिकेटरों को बतौर फीस 15 लाख रुपए प्रति टेस्ट, प्रति वनडे फीस 6 लाख और टी-20 इंटरनेशनल के तीन लाख रुपए मिलेंगे।

ग्रुप में विभाजित खिलाड़ी इस प्रकार हैं –

‘ग्रुप ए’ – विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, पुजारा, विजय, अश्विन और रहाणे।

‘ग्रुप बी’ – रोहित शर्मा, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह।

‘ग्रुप-सी’ – शिखर धवन, रायुडू, अमित मिश्रा, मनीष पांडेय, अक्षर, करुण नायर, हार्दिक, नेहरा, जाधव, चहल, पार्थिव, जयंत यादव, मनदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शार्दुल, ऋषभ पंत।

  • 15 लाख रुपए प्रति टेस्ट
  • प्रति वनडे फीस 6 लाख
  • प्रति टी-20 इंटरनेशनल के 3 लाख

SHARE

LEAVE A REPLY