BB10के विजेता Manveer Gurjar ने बताये अपने आगे के प्लान

0
32

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 के विजेता बने मनवीर गुर्जर इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं बिग बॉस के विनर बनने के बाद उनकी लाइफ में आगे के करियर प्लानिंग की भी बाते हो रही हैं।

हाल ही में मनवीर की कुछ नयी तस्वीरें भी सामने आयी है जिसमे वह बिग बॉस 10 के कुछ कंटेस्टेन्ट्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

खबर तो यह भी आयी है कि मनवीर अब मुम्बई शिफ्ट हो रहे हैं। मनवीर का कहना है कि उनके सामने इस टाइम काफी विकल्प है लेकिन वह इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते है उन्होंने कहा है कि वह पहले बिग बॉस के सभी एपिसोड देखेंगे।

भविष्य में फिल्मों में टीवी शो में काम करने संबंधी सवाल पर मनवीर ने कहा कि अभी इस पर निर्णय लेना है लेकिन इसके लिए वह किसी के पास काम मांगने नहीं जाएंगे।

मनवीर का कहना है कि सारे एपिसोड देख उनका उद्देश्य अपनी कमियों और खूबियों को जानना हैं। मनवीर ने कहा कि वह यह जानना चाहते है कि दर्शको को उनकी कौन सी बाते पसंद आयी और उनमे क्या कमियां हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY