Bigg Boss 10: Elena हुई बेघर, शो में पहुंचे Ranveer & Vaani

0
57

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में कल बिग बॉस के घर से वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में पहुँची कंटेस्टेन्ट एलेना कज़ान घर से एलिमिनेट हो गयी और राहुल देव, जेशन सुरक्षित हो गए।

कल शो में अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर पहुचें। वे शो में अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को प्रमोट करने पहुचें थे। रणवीर ने शो के होस्ट सलमान के साथ खूब मस्ती की। रणवीर ने सलमान की फिल्मों के गाने गाये और उनके साथ डांस भी किया। 

रणवीर और वाणी बिग बॉस के घर भी पहुँचे। जहाँ उन्होंने कंटेस्टेन्ट्स से कुछ मजेदार टास्क करवाये और खूब मस्ती की। एक टास्क के दौरान मनु और रोहन का पंजा लड़वाया गया जिसमे रोहन ने मनु को हरा दिया।

आपको बता दें कि स्वामी ओम घर से फिलहाल बाहर हो गए हैं कहा जा रहे है कि उन पर दिल्ली कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा हैं। बता दें कि आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड पे मनु पंजाबी भी घर से बाहर चले जाएंगे। उनकी पर्सनल लाइफ में भी बाहर कुछ हो गया हैं।  सुनने में तो यह भी आ रहा है कि मनु की माँ की अचानक डेथ हो गयी हैं।

bigg-boss-10 bigg-boss elena-kazan-eliminated pic-bigg-boss ranveer-vaani-pic ranveer-vaani

LEAVE A REPLY