गौरतलब है कि मशहूर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेन्ट बनकर घर में पहुँची प्रियंका जग्गा को शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने उनके बिग बॉस के घर में बुरे बर्ताव और लगातार बढ़ रही गाली-गलौंच के चले बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था अब वह फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं।
सलमान ने जब गुस्से में प्रियंका जग्गा को बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के लिए कहा था तो उन्होंने साथ में ये भी घोषणा की थी कि अगर वह इस शो के बाद कलर्स चैनल के किसी भी शो या सीरियल में नजर आयी तो वह कभी भी कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।
लेकिन अब आयी ताजा खबरों के अनुसार हम आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्हें हाल ही में एक फिल्म भी ऑफर हुई हैं।
प्रियंका ने अपने फेसबुक प्रोफ़ाइल पर ये ख़बर साझा की है, जिसके मुताबिक़, प्रियंका की डेब्यू फ़िल्म के प्रोड्यूसर का नाम इंदर कुमार और डायरेक्टर का नाम राधे मोहन है।






























