‘Batman vs Superman’ ने बॉक्स ऑफिस पर की हिला देने वाली कमाई
जैक स्नीडर निर्देशित सुपरहीरो फिल्म ‘बैटमैन वर्सिज सुपरमैन : डान ऑफ जस्टिस’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले 3 दिनों में ही 1000 करोड़ या 2000 करोड़ नहीं बल्कि 2500 करोड़ से भी अधिक की कमाई की।
फिल्म ने ईस्टर वीकेंड पर 17 करोड़ डॉलर कमाए। इसे अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर पहला स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई। इसमें अभिनेता हेनरी कैविल व बेन अफ्लेक मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म ‘बैटमैन वर्सिज सुपरमैन : डान ऑफ जस्टिस’ ने कमाई के मामले में पिछले साल ईस्टर पर रिलीज हुई फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ को पछाड़ दिया है। ‘फ्यूरियस 7’ ने टिकट बिक्री के जरिए 14.72 करोड़ डॉलर कमाए थे।






















