बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गयी है।
आपको बता दें कि ये फिल्म Ashwni Iyer Tiwari के निर्देशन में बनी हैं। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी अभिनय करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि आयुष्मान और कृति ने इससे पहले किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है उनके लिए साथ में ये पहली फिल्म होगी।


























